{"_id":"5fe8d8298ebc3e3dd0710dc6","slug":"investigation-of-all-those-who-returned-from-england-came-negative-muzaffarnagar-news-mrt5177203100","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड से लौटे सभी लोगों की जांच आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड से लौटे सभी लोगों की जांच आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड से लौटे सभी लोगों की जांच आई नेगेटिव
मुजफ्फरनगर। इंग्लैंड में कोरोना वायरस की नई लहर के बाद प्रशासन वहां से आने वाले लोगों को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। गत एक माह में इंग्लैंड से 21 लोग जिले में लौटे हैं, जिनमें से सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि जिले में इंग्लैंड से आने वाले प्रवासी नागरिकों को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। 26 नवंबर से अब तक जिले में 21 लोग इंग्लैंड से आए थे, जिनके कोरोना जांच सैंपल लिए गए थे। इनमें से रामराज निवासी दो महिलाएं कुछ समय पूर्व इंग्लैंड लौट गईं हैं। सीएमओ ने बताया कि शेष 19 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें से दो लोगों की जांच पूर्व में संदिग्ध आई थी, जिनकी दोबारा जांच भी नेगेटिव रही है। इसके बावजूद उक्त सभी प्रवासी नागरिकों को कड़ी सुरक्षा निगरानी में रखा जा रहा है।