फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation lasted for several hours in Triveni Distillery

Muzaffarnagar News: त्रिवेणी डिस्टलरी में कई घंटे तक चली छानबीन

Mon, 06 Feb 2023 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Investigation lasted for several hours in Triveni Distillery
त्रिवेणी डिस्टलरी का निरीक्षण करते एडीएम।
- एडीएम ने विभिन्न विभागों की टीम के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन

- वाहनों में जीपीएस लगवाने के दिए गए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फ़रनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने विभिन्न विभागों की टीम के साथ त्रिवेणी इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया। कई घंटे तक छानबीन चलती रही। इंडस्ट्री से की जा रही जल की निकासी के विषय में जानकारी ली गई।
एडीएम के साथ उपजिलाधिकारी खतौली, प्रदूषण विभाग, आबकारी विभाग, नायब तहसीलदार जौली रोड स्थित त्रिवेणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एल्को डिवीजन डिस्टलरी का निरीक्षण करने पहुंचे। टीम ने ड्रेनेज वाटर के सैंपल भी लिए। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने जल प्रदूषण की रोकथाम के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डिस्टलरी मे कच्चा माल आपूर्ति शराब स्टोर करने, पैंकिग और उसकी सप्लाई करने की जानकारी तथा जिन वाहनों से माल का आवागमन हो रहा है, उनमें जीपीएस लगवाने के निर्देश दिये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने परिसर में प्रत्येक वार्ड मे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी और उन्हें डीएम वॉर रूम में कनेक्ट करने और परिसर को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एक-एक बिंदु की जांच कर एनजीटी के साथ सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के भी निर्देश दिए। चेतावनी दी गयी कि यदि किसी भी दशा में मानकों के विपरीत प्लांट चलता पाया गया या किसी भी प्रकार का प्रदूषण डिस्टलरी मे पाया गया तो तत्काल सील किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश, उप जिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय, सहायक पर्यावरण अभियंता विपुल कुमार, नायब तहसीलदार सदर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया डिस्टलरी में कोई बड़ी चूक सामने नहीं आई है। अलग-अलग विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी रिपोर्ट देंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed