फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation begins on allegations of embezzlement of duty on manager

प्रबंधक पर शुल्क के गबन के आरोपों की जांच शुरु

Wed, 07 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins on allegations of embezzlement of duty on manager
रतनपुरी में श्री प्राण नाथ इंटर कालेज में जांच करते जीआईसी कमहेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिं? - फोटो : KHATAULI
प्रबंधक पर शुल्क के गबन के आरोपों की जांच शुरू
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। राजकीय इंटर कॉलेज कम्हेड़ा के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने प्राणनाथ इंटर कॉलेज में प्रबंधक पर शुल्क के गबन के आरोप में अभिलेखों की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

रतनपुरी निवासी विद्यालय के उपप्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि प्राणनाथ इंटर कॉलेज रतनपुरी के वर्तमान प्रबंधक ने सत्र 2019-2020 में छात्रों से लिए विद्यालय शुल्क को विद्यालय के निर्धारित बैंक खाते में जमा नहीं कराया है। शिकायतकर्ता जोगेंद्र सिंह ने प्रबंधक पर साढ़े तीन से चार लाख रुपये के गबन का भी आरोप लगाया है। इसी संबंध में 29 सितंबर को जोगेंद्र सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की शिकायत की थी। शिकायती पत्र के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज कम्हेड़ा के प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह सहित दो सदस्यीय टीम को प्राणनाथ इंटर कॉलेज में उक्त प्रकरण की जांच हेतु नामित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को जांच अधिकारी प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह और लिपिक सुनील कुमार ने प्राणनाथ इंटर कॉलेज पहुंच कर शुल्क संबंधी सभी अभिलेखों की गहनता के साथ जांच की। जांच अधिकारी डॉ रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय के सत्र 2019-2020 के शुल्क की रसीदों का मिलान कराया जा रहा है। इसके बाद बैंक स्टेटमेंट का भी मिलान किया जाएगा। फिलहाल जांच में एक दो दिन का समय लग सकता है। जांच के उपरांत जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर, विद्यालय के प्रबंधक वीपी सैनी ने लखनऊ से फोन पर बताया कि सभी विद्यालय शुल्क निर्धारित बैंक खातों में ही जमा कराया गया है। कोई गबन नहीं किया गया है। उक्त सभी आरोप निराधार हैं। फिलहाल जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। जांच के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश सोम के अलावा विद्यालय के सभी अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed