फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation begins into the jamming of the engine wheel of Jan Shatabdi ExpressInvestigation begins into the jamming of the engine wheel of Jan Shatabdi Express

Muzaffarnagar News: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन का पहिया जाम होने की जांच शुरू

Sun, 06 Apr 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into the jamming of the engine wheel of Jan Shatabdi ExpressInvestigation begins into the jamming of the engine wheel of Jan Shatabdi Express
सहारनपुर। जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के पहिया जाम के मामले में रेलवे की तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है। इंजन को खानआलमपुरा यार्ड में लाया गया है, जहां पर उसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें, कि शुक्रवार को देहरादून से दिल्ली जाते समय नागल में जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के पहिया जाम हो गए थे। कई घंटे तक ट्रेनें वहीं पर खड़ी रही थीं। सहारनपुर से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रवाना किया गया था। खराब इंजन को डेड लाइन पर खड़ा कर दिया गया था, जहां पर सहारनपुर की रेलवे मेंटीनेंस टीम ने इंजन के पहिये को खोलने की कोशिश की थी। शुक्रवार देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद भी इंजन मात्र चलने लायक ही ठीक हो पाया था।
विज्ञापन

इसके बाद इंजन को नागल स्टेशन से यार्ड के लिए रवाना किया गया। हादसे की जांच अब दिल्ली की तकनीकी टीम कर रही है। इंजन के पहिये कैसे जाम हुए और किस स्तर पर लापरवाही हुई। इसकी जांच की जाएगी। लापरवाही पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर खानआलमपुरा यार्ड में भी मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed