फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Intoxicating medicines were taken from vouchers

Muzaffarnagar News: वाउचर से ली गई थी नशा करने वाली दवाइयां

Thu, 23 Jan 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Intoxicating medicines were taken from vouchers
मुजफ्फरनगर। ड्रग वेयर हाउस प्रकरण की जांच कर रही कमेटी की निगाह नारकोटिक्स वर्ग की दवाइयों पर है। एसीएमओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने ड्रग वेयर हाउस पहुंचकर दवाइयों से जुड़े चार वाउचर कब्जे में लिए थे। जांच में पता चला कि वाउचर के माध्यम से अधिकतर नशा करने वाली दवाइयां ली गई थी।
विज्ञापन

ड्रग वेयर हाउस से सरकारी दवा का घोटाला सामने आने के बाद सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने एसीएमओ डॉ.शैलेष जैन की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया था। जांच टीम ने जिला अस्पताल फार्मेसी के चीफ फार्मासिस्ट हरीश उनियाल और ड्रग वेयरहाउस के फार्मासिस्ट रोहित चौधरी को नोटिस जारी कर उनका लिखित बयान मांगा था।
विज्ञापन

सोमवार को कमेटी अध्यक्ष एसीएमओ दो अन्य सदस्यों को साथ लेकर ड्रग वेयर हाउस पहुंचे।
जहां उन्होंने करीब सात माह के दौरान जारी की गईं दवाइयों का रिकाॅर्ड तलब किया था। मौके से ऐसे चार वाउचर बरामद हुए थे जिनका इंडेंट जिला अस्पताल से जारी ही नहीं किया गया। जांच कमेटी अध्यक्ष ने चारों वाउचर की फोटो स्टेट लेकर उनमें दर्ज दवा का बैच नंबर के आधार पर जिला अस्पताल की फार्मेसी से मिलान शुरू कर दिया है। चारों वाउचर में अधिकतर दवाइयां नशे से संबंधित है। ल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed