फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   International Yoga player Shivam won two bronze medals

अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी शिवम ने जीते दो कांस्य पदक

Sun, 31 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
International Yoga player Shivam won two bronze medals
अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी शिवम गोस्वामी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा के अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी शिवम गोस्वामी ने थाईलैंड में आयोजित एशियन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

गांव काकड़ा निवासी किसान राजपाल गोस्वामी के पुत्र अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी योगाचार्य शिवम गोस्वामी ने थाईलैंड के बैंकॉक में 29 जुलाई से आयोजित दो दिवसीय एशियन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में व्यक्तिगत पारंपरिक योगासन व व्यक्तिगत कलाकार योगासन (आर्टिस्ट) में कांस्य पदक हासिल किया है । इससे पूर्व वह पांच बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ योगा वर्ल्ड कप में दो बार व अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में एक बार स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। योगाचार्य शिवम ने अपना नाम दो बार गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। 2019 व 2020 में दो बार योगा वर्ल्ड रिकॉर्ड व एक बार गोल्डन बुक में नाम दर्ज कराया है । 2020 में बेस्ट योग गुरु अवार्ड से सम्मानित हो चुके है। शिवम वर्तमान में लक्ष्य योग एकेडमी ऋषिकेश में योग का प्रशिक्षण दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed