फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   International trade fair smelling like jaggery of Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर के गुड़ से महक रहा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
International trade fair smelling like jaggery of Muzaffarnagar
नोयडा में ट्रेड शो में लगाया गया मुजफ्फरनगर के गुड का स्टाल। स्रोत-स्टाल संचालक
- ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजन
विज्ञापन

- जिले के 12 उद्यमियों ने मेले में लगाए अलग-अलग स्टॉल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी का पहला अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला जिले के गुड़ की खुशबू से महक रहा है। 12 उद्यमियों ने यहां अपने स्टॉल लगाए हैं, इनमें छह स्टॉल जैविक गुड़ के हैं।
उत्तर प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला मुजफ्फरनगर के गुड़ की मिठास से महक रहा है। जिले से 12 उद्यमी इस व्यापार मेले में भाग ले रहे हैं। इनमें छह उद्यमी जैविक गुड़ और शक्कर तैयार करने वाले हैं। जैविक गुड़ बनाने वाले नरेंद्र राठी ने बताया कि इस व्यापार मेले से जनपद के गुड़ को दुनिया में पहचान मिलेगी। जिला उद्योग की उपायुक्त जैस्मिन का कहना है कि जनपद के उद्योगों में निर्यात की संभावनाएं हैं। गुड़ एक जनपद एक उत्पाद में शामिल है। यहां के गुड़ की मांग देश और दुनिया में बढ़े इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। व्यापार मेले में शामिल होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


व्यापार मेला में गुड़ के छह स्टॉल लगे
प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद में गुड़ को शामिल किया है। गुड़ के व्यापार मेला में छह स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें जैविक गुड़ और शक्कर के स्टॉल नरेंद्र राठी, ब्रजवीर सिंह, राकेश कुमार, अमित कुमार, अरविंद मलिक, संयम गिरधर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूहों ने लगाए चार स्टॉल
जिले के चार स्वयं सहायता समूहों ने भी अपने उत्पाद के स्टॉल व्यापार मेले में लगाए हैं। हस्तशिल्प उत्पाद के स्टॉल लगाने वालों में डिम्पल, सुनील कुमार, फातिमा और कामरान रऊफ शामिल हैं।

दो निर्यातकों के स्टॉल लगे व्यापार मेले में
जिले के दो ऐसे उत्पाद के स्टॉल लगे हैं, जिनका उत्पाद विदेशों को निर्यात होता है। इनमें कृषि यंत्र बनाने वाले फुरकान और वुडन फर्नीचर बनाने वाले रजनीश त्यागी ने अपने स्टॉल लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed