{"_id":"57e2df034f1c1b0502a83a16","slug":"interest-earned-money-then-will-sell-chinese","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज का पैसा मिले, तभी बेचने देंगे चीनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज का पैसा मिले, तभी बेचने देंगे चीनी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में भाकियू की मासिक पंचायत में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि जब तक किसानों के देरी से हुए गन्ना भुगतान का ब्याज नहीं मिल जाता, तब तक शुगर मिल से शीरा तथा चीनी नहीं निकलने देंगे।
ब्लाक कार्यालय परिसर में हुई भाकियू की पंचायत में उन्होंने कहा कि संगठन ने भ्रष्टाचार में डूबे विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना दिया था। जिसमें कर्मचारी हड़ताल पर जाने की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने की आवश्यकता नहीं है। भाकियू कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार हैं, मगर जिन भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सूची वह डीएम को सौंप कर उनको भी अपने साथ जेल में ले जाएंगे।
गन्ना भुगतान देरी से करने पर किसानों को उसका ब्याज देने की मांग प्रशासन से करते हुए कहा कि ब्याज का पैसा मिलने तक मिल की चीनी तथा शीरा सप्लाई पर रोक लगाई जाए। ऐसा न होने पर भाकियू स्वयं चीनी तथा शीरा रोकेगी। तेजराम आर्य ने अध्यक्षता और राजू अहलावत के संचालन में हुई पंचायत में ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, नीटू दुल्हैरा, योगेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष राजबीर सिंह, संजय, रामनाथ, विपिन, बिट्टू प्रधान, नीरज पहलवान, पुष्पेंद्र राठी, कल्लू सिंह, दुष्यंत, अमीर सिंह, खड़क सिंह, संजय त्यागी, प्रवेंद्र ढाका आदि मौजूद थे।