फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Intercity from being hit by the death of two brothers

इंटरसिटी की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 28 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 28 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Intercity from being hit by the death of two brothers
मुजफ्फरनगर। शहर के सरवट फाटक पर इंटरसिटी की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शिनाख्त के बाद परिजनों को बुलाया गया।
विज्ञापन


शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दो लोगों की मौत से मीरापुर के कासमपुर खोला में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

नईमंडी कोतवाली थानाक्षेत्र के रथेड़ी निवासी जगबीरा की 25 फरवरी को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मीरापुर थानाक्षेत्र के कासमपुर खोला गांव निवासी दलित कटार सिंह (55) और राजेंद्र सिंह (45) पुत्रगण फेरू की जगबीरा से रिश्तेदारी थी।

मौत की खबर पर शुक्रवार को दोनों भाई रथेड़ी आए थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे दोनों भाई घर की तरफ लौट रहे थे। शहर से बस पकड़ने के लिए सरवट फाटक के पास से रेलवे लाइन क्रॉस करते समय गड्ढे मेें पैर फंस गया।
विज्ञापन


दूसरा भाई उसे संभालने लगा। इसी दौरान दोनों भाई सहारनपुर की तरफ से आई इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ने गाड़ी रोक ली। आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर नईमंडी इंस्पेक्टर राजीव कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शवों को ट्रैक के पास से हटाकर एक तरफ रखा गया। मृतक के मोबाइल में सेव नंबरों पर फोन कर शिनाख्त की गई। परिजनों को हादसे की सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

इस बीच बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम भी पहुंच गए। स्टेशन पर हादसे का पता चलने पर स्टेशन पहुंचने वाली गाड़ियों के चालकों को दुर्घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल के पास से भीड़ जमा होने का हवाला देकर गाड़ियों को कम स्पीड से चलाने का निर्देश दिया गया।


कासमपुर और रथेड़ी से लोगों के पहुचंने पर पुलिस ने शव पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी भेज दिए। सगे भाइयों की मौत से कासमपुर में शोक की लहर दौड़ गई। काफी लोग मोर्चरी पर जुटे। मृतकों के घर पर लोग सांत्वना देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed