गांवों में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने गांव नरा में मनरेगा के तहत हो रहे तालाब खोदाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मजदूरों के जॉब कार्ड बनाकर गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सोमवार को जिलाधिकारी गांव नरा में निरीक्षण के लिए पहुंचीं। उन्होंने गांव में पौधरोपण भी किया। स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे हैं मास्क एवं अन्य कार्यों की सराहना की। ग्रामीणों से लॉकडाउन का पालन कर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिंकी सैनी, वीरेंद्र सैनी, सचिव पवन कुमार, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, पीडी जय सिंह यादव, भाजपा नेता सागर सैनी आदि उपस्थित रहे।