फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Instructions to prepare the agenda for the board meeting

बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने के निर्देश

Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Instructions to prepare the agenda for the board meeting
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के कारण नहीं हो सकी नगर पालिका बोर्ड की बैठक को कराने के लिए एजेंडा जारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ईओ ने कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक और एजेंडा लिपिक को बैठक का दिनांक, समय और एजेंडा निर्धारित करते हुए चेयरपर्सन के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक सोशल डिस्टेंसिंग ध्यान रखने की बात कही गई है जबकि चेयरपर्सन वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कराने के प्रयास में थीं।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की पिछली बैठक 19 अक्तूबर 2019 को हुई थी। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की गैर मौजूदगी में हुई यह बैठक विवादों में घिरी थी। बाद में मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार ने बैठक को सही माना। इसके बाद नगर पालिका की कोई बैठक नहीं हो सकी। इसके चलते नगर पालिका का बजट भी पास नहीं हो सका। बैठक नहीं होने से पालिका के कार्यों का भुगतान अटका हुआ है तथा अन्य कई काम भी ठप पड़े हैं। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कराने के लिए व्यवस्था करने को ईओ विनय कुमार मणि को निर्देश दिए थे। इस संबंध में ईओ ने डीएम को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश मांगे। डीएम ने नियमानुसार बैठक कराने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को ईओ ने कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक पूरनचंद तथा एजेंडा लिपिक अशोक ढिंगरा को पत्र लिखकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बैठक कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक के लिए दिनांक, समय एवं स्थान का निर्धारण करते हुए एजेंडा चेयरपर्सन के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बैठक का आयोजन किया जाना है - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ।
--------------
नगर पालिका की अब तक हुई बैठकें
दिनांक परिणाम
एक जून 2018 सफल
27 मार्च 2018 स्थगित
12 अप्रैल 2018 सफल
12 जून 2018 कमिश्नर ने सही मानी
16 जनवरी 2019 सफल
15 मार्च 2019 सफल
04 जून 2019 सफल
19 अक्तूबर 2019 कमिश्नर ने सही मानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed