फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inspiration program for BA, B.Com first year at DAV College

डीएवी कॉलेज में हुआ बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए प्रेरणा कार्यक्रम

Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inspiration program for BA, B.Com first year at DAV College
डीएवी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते प्राचार्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएवी कॉलेज में हुआ बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए प्रेरणा कार्यक्रम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार ने कहा कि युवा कड़ी मेहनत कर उच्च शिक्षा हासिल करें। संस्थान में संचालित कौशल विकास और रोजगारपरक विषयों की शिक्षा के विषय में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
बुधवार को कॉलेज में बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रेरणा कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ललित कुमार ने नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि युवा समाज और देश का भविष्य है। शिक्षा बेहतर तरीके से हासिल कर नए समाज का निर्माण करें। डीके त्यागी द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आंतरिक परीक्षा के प्रारूप के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञान एवं कला संकायों के विभागाध्यक्षों डॉ. संजय कुमार, डॉ. सचिन कुमार, विपिन कुमार जैन, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. सुषमा सैनी, डॉ. वेदपाल सिंह, नीना अग्रवाल, डॉ. संध्या जैन, डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. अंशु बंसल ने भी विचार रखें। संचालन संयुक्त रूप से डॉ. गरिमा जैन एवं डॉ. सुनीता शर्मा द्वारा किया गया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. अमित मलिक ने कॉलेज के अनुशासन संबंधी नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed