फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inspector extorts Rs 11 lakh from factory owner, suspended

Muzaffarnagar News: पीड़ित फैक्टरी मालिक से ही दरोगा ने वसूले लिए 11 लाख, निलंबित

Fri, 06 Feb 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Inspector extorts Rs 11 lakh from factory owner, suspended
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा गौरव चौधरी ने साइबर ठगी के मामले से जुड़ी एक शिकायत में पीड़ित से ही 11 लाख रुपये वसूल लिए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोप में दरोगा को निलंबित कर दिया। उन्होंने एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ से मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की।
विज्ञापन


मदीना कॉलोनी बझेड़ी रोड पर प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी चलाने वाले मदीना कॉलोनी निवासी नदीम ने एसएसपी से शिकायत कर कहा था कि उसकी फैक्टरी का खाता उसका एकाउंटेंट लद्धावाला निवासी फराज देखता था। 13 अक्टूबर 2025 को उसके खाते में दो बार में 95 लाख रुपये जमा हुए। यह रुपये कुछ ही देर में विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए गए थे।
विज्ञापन

शक होने पर उन्होंने बैंक में जाकर खाता व अपना मोबाइल नंबर बंद करा दिया। सिविल लाइन थाने पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर उसे रिसीव करने को कहा। अगले दिन थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी से वार्ता हुई। तो उन्होंने अपने पास मौजूद दरोगा गौरव चौधरी को इस मामले को देखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने उनकी शिकायती लेेने से इन्कार करते हुए उल्टा उन्हें ही जेल भेजने की धमकी दी। बाद में कॉल कर उन्हें बुला कर जांच करने के नाम पर उनका मोबाइल व लेपटॉप ले लिया। कहा गया कि केरल व कर्नाटक में धोखाधड़ी हुई है। उसे मामला खत्म करने की बात कहते हुए दस लाख रुपये की मांग की। छह लाख रुपये दे दिए गए। तब मोबाइल व लेपटॉप लौटा दिया। 15 दिन बाद पांच लाख रुपये लिए गए।

------
वर्जन-
एसएसपी ने बताया कि एक फैक्टरी मालिक की शिकायत पर जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद दरोगा को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया गया हैै। इस मामले में अब प्रारंभिक शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed