फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inspector dies due to heart failure in Morena

हृदयगति रुकने से दरोगा का निधन

Mon, 18 May 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Inspector dies due to heart failure in Morena
मृतक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह का फाईल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/भोपा। मोरना क्षेत्र की पीआरवी-2233 पर तैनात दरोगा का सोमवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया।
विज्ञापन

मूल रूप से जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव ज्वालापुर निवासी सुरेंद्र सिंह चाहर (58) पुत्र तेज सिंह यूपी पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर थे। काफी समय से वे डायल-112 में तैनात थे और फिलहाल उनकी ड्यूटी भोपा क्षेत्र के मोरना में पीआरवी-2233 पर चल रही थी। डायल-112 प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीशचंद्र शर्मा ने बताया कि एसआई अपनी पत्नी के साथ मोरना में ही किराए के कमरे में रह रहे थे। सोमवार सुबह ड्यूटी के लिए तैयार होते समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे अचेत हो गए। घर पर मौजूद उनकी पत्नी एक प्राइवेट गाड़ी में उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दरोगा की आकस्मिक मौत से परिजनों के साथ ही पुलिस विभाग में भी शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed