फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inspection of land for construction of civil court

जिला जज व सीजेएम ने सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण

Thu, 24 Feb 2022 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Inspection of land for construction of civil court
बुढ़ाना तहसील के सभागार में अधिवक्ताओं को संबोधित करते जिला जज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिविल कोर्ट के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जिला जज व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सिविल कोर्ट बुढ़ाना का निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल कोर्ट की निजी इमारत के निर्माण के लिए तहसीलदार के साथ विचार विमर्श कर दो स्थानों का निरीक्षण भी किया। अधिवक्ताओं के साथ बैठक में जिला जज ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के दर्द को जानते हैं।
जिला जज चवन प्रकाश व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुुमार जाटव बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सिविल कोर्ट बुढ़ाना का वार्षिक निरीक्षण किया। राजस्व विभाग की इमारत में सिविल कोर्ट चल रही है। सिविल कोर्ट की निजी इमारत के निर्माण के लिए उन्होंने तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल के साथ जगह उपलब्ध करवाने को लेकर विचार विमर्श किया। जिला जज व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार के साथ तहसील परिसर में राजस्व विभाग की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल जज परवेंद्र सिंह और तहसीलदार तथा राजस्व टीम के साथ बड़ौत रोड पर स्थित भूमि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बुढ़ाना के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने जिला जज व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का स्वागत किया। जिला जज ने कहा कि उन्होंने भी 10 वर्ष वकालत की है। वे अधिवक्ताओं के दर्द को जानते है। उन्होंने कहा कि बार व बैंच के बीच मधुर संबंधों का होना भी जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि तहसील मुख्यालय पर सिविल जज सीनियर डिवीजन व एसीजीएम कोर्ट का निर्माण जल्दी ही करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर की राजस्व विभाग की भूमि में न्यायालय का निर्माण उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed