फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Injured man dies, family alleges murder

Muzaffarnagar News: घायल की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Injured man dies, family alleges murder
गांव परेई के घायल युवक की मौत के बाद थाने पहुंचे ग्रामीण -संवाद - फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
छपार। तीन दिन पूर्व घायल अवस्था में मिले युवक की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर पर रखकर थाने पहुंचे। एक पेपर मिल के शिफ्ट इंचार्ज व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने डीएम कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। कार्रवाई न होने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। देर रात डीएम उमेश मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। छपार पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की है।
विज्ञापन

गांव परेई निवासी संजय कुमार मखियाली के पास एक पेपर मिल में लेबर ठेकेदार था। परिजनों ने बताया कि वह 17 सितंबर को घायल अवस्था में मुजफ्फरनगर में शांतिनगर के पास पर मिला था। उपचार कराने के बाद कुछ युवक उसे घर पर छोड़ गए। तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराकर शव शनिवार सुबह घर ले आए।
विज्ञापन

इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर बताया कि जिस फैक्टरी में संजय काम करता था वहां के शिफ्ट इंचार्ज व उसके साथियों ने उसे मारपीट कर घायल किया है। शिफ्ट इंचार्ज पर संजय के चार लाख रुपये बकाया थे। रुपये मांगने पर यह घटना की गई है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिजन व ग्रामीण शाम के समय डीएम कार्यालय पर धरना देकर बैठ गए। परिजनों ने बताया कि छपार व नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर आजाद पार्टी काशीराम के मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल व राजबीर सिंह, विभोर शर्मा, राजेंद्र पाल, महिपाल, धर्मेंद्र, चंद्रभान, वेदपाल, ओमपाल, विनेश आदि मौजूद रहे। उधर, छपार पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव परेई के घायल युवक की मौत के बाद थाने पहुंचे ग्रामीण -संवाद

गांव परेई के घायल युवक की मौत के बाद थाने पहुंचे ग्रामीण -संवाद- फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed