{"_id":"623cb5edc043f53ccb63cce1","slug":"information-regarding-banking-given-to-students-muzaffarnagar-news-mrt5816940123","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को दी गई बैंकिंग के संबंध में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को दी गई बैंकिंग के संबंध में जानकारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन शहर की तीन बस्तियों में सफाई को लेकर अभियान चलाया गया। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
एनएसएस की तीनों यूनिट के विद्यार्थी अलग-अलग तीन बस्तियों में पहुंचे। चयनित बस्ती कल्याणपुरी, मीनाक्षीपुरम तथा अवध विहार में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया गया। आम लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आईडी शर्मा, अभिषेक सिंह, डॉ जोनी कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने आम जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। बौद्धिक सत्र में विशेष व्याख्यान मे साइकेट्रिक डॉ मनोज कुमार ने मानसिक रोगों के कारण तथा समाधान पर विस्तृत चर्चा की।
इस सत्र के दूसरे वक्ता केनरा बैंक के मैनेजर कमल कुमार पुंडीर ने सभी वॉलिंटियर्स को बैंकिंग की विभिन्न व्यवस्थाओं व बारीकियों तथा खातों के प्रकार तथा शिक्षा ऋण तथा कृषि में दिए जाने वाले ऋणों के लिए आवश्यक जानकारी दी। प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने सभी विद्यार्थियों को सामाजिक उन्नयन में योगदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारती राणा, अभिषेक मिश्रा, भगत सिंह, शिवम कुमार, सुनील कुमार, गौतम, युवराज, वैशाली, शुभालक्ष्मी, रफत अंजुम, खुशबू, काजल शर्मा, तान्या का योगदान रहा।