फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information about rules given in e-tending workshop

Muzaffarnagar News: ई-टेंडरिंग कार्यशाला में दी नियमों की जानकारी

Fri, 19 May 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Information about rules given in e-tending workshop
डीएम ने अफसरों को बताया किस तरह बरतनी है सावधानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि ई-टेंडरिंग के दौरान सावधानी बरते। अधिकारी नियमों के बारे में पूरी जानकारी कर लें।

जिला पंचायत सभागार में ई-टेडिरिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम ने ई-टेडिरिंग के संबंध में टेक्निकल एवं वित्तीय स्वीकृतियों की जानकारी दी। आहरण वितरण अधिकारियों एवं कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिए कि पत्रावली प्रेषित करने से पूर्व गहनता से पत्रावली का अध्ययन कर लें। पत्रावली पर स्वीकृति या अस्वीकृति के संंबंध में नियमानुसार स्पष्ट संस्तुति की जानी चाहिए। वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार ने जैम पोर्टल एवं ई-टेंडर के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नियम एवं शासनादेशों की प्रतियां वितरित कराई। प्रोजेक्टर पर प्रेक्टिकल रूप से प्रदर्शित किया गया।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से श्रुति गुप्ता कोषाधिकारी, मुन्ना लाल वित्त एवं लेखाधिकारी, विकास चौहान वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत एवं डूडा, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, गन्ना विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, नलकूप खंड, सिंचाई विभाग, जिला कारागार, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, खंड विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed