फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information about central excise duty to students

Muzaffarnagar News: बदलते मौसम में लापरवाही पड़ रही बाहरी, लोग पड़ रहे बीमार

Sat, 24 Feb 2024 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Information about central excise duty to students
फोटो समेत
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शहर की आबोहवा बदलने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिले के अधिकांश लोग बुखार, नजला-जुकाम और खांसी से परेशान हैं। उधर, ईएनटी यानी नाक, कान और गले के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बदलने और शादी सीजन में इस तरह के मरीज बढ़ते हैं।

जिला अस्पताल में नाक, कान और गले की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। इसके अलावा बुखार के मरीजों की भी संख्या कुछ कम नहीं है। जिला चिकित्सालय में रोजाना 300 से ज्यादा नाक, कान और गले की शिकायत लेकर पहुंच रहे है। लोगों को नजला-जुकाम और खांसी से भी राहत नहीं मिल पा रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से लोगों को बुखार हो रहा है। अभी दिन में गर्मी हो रही है और रात में सर्दी ऐसे में लोग रजाई के बजाए कंबल ओढ़ने लगे, जिससे उन्हें ठंड लग जाती है। ईएनटी सर्जन डॉ. अमित सैनी ने कहा कि कि नजले की वजह से ही कान और गले में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन


---------

इनसेट

नजले में न बरतें लापरवाही, बढ़ सकती है दिक्कत

ईएनटी सर्जन डॉ. अमित सैनी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से नजला-जुकाम है, तो उसे लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इससे उसके कान के पर्दे में छेद तक हो सकता है। नजले में कम सुनने लगता है। इसके साथ गले में भी इंफेक्शन हो जाता है। नजला-जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं और उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

इनसेट

यह बरतें सावधानी

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ.अमित सैनी ने कहा कि जिस तरह से मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंडी, खट्टी और मीठी चीजें खाने से बचें। सुबह-शाम की ठंड में लापरवाही न बरतें। कपड़े पहनकर रखें। सुबह को उठकर अचानक बाहर न निकलें। गर्म पानी का सेवन करें।

----

इनसेट

नाक, कान, गले की ओपीडी में इतने मरीज

24 फरवरी


302

23 फरवरी


289

22 फरवरी


258

21 फरवरी


296

20 फरवरी


261
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed