फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Infected laborers reached the wreckage by truck

ट्रक से कवाल पहुंच गए थे संक्रमित श्रमिक

Sun, 24 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Infected laborers reached the wreckage by truck
ट्रक से कवाल पहुंच गए थे संक्रमित श्रमिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। ककरौली के क्वारंटीन सेंटर में संक्रमित मिले कवाल निवासी पांचों प्रवासी श्रमिक अपने घर पहुंच गए थे। इन्हें पहले होम क्वारंटीन किया गया था, लेकिन गांव में घूमने के कारण बाद में ककरौली भेज दिया गया।

कवाल के ग्रामीणों ने बताया कि संक्रमित मिले पांचों लोग तमिलनाडु के चेन्नई में काम करते थे। बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव मिले पांच सहित 29 लोग 17 मई की रात को ट्रक से कवाल आए थे। उन्होंने ट्रक का करीब डेढ़ लाख रुपये किराया अदा किया था। गांव के बाहर उतरते समय पुलिस को उनका पता लगा तो रात में उन्हें वहीं रोक दिया गया था। अगले दिन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया था, लेकिन ये लोग घर में नहीं रुके और इधर-उधर घूमने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें घर से बाहर घूमते देख विरोध किया था। इसे लेकर ग्रामीणों की उनसे नोकझोंक भी हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने 18 मई की रात उन्हें ककरौली के किसान इंटर कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed