फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Indian soldiers in Qatar jail should be released

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कतर जेल में बंद भारतीय नौ सैनिकों को किया जाए रिहा

Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Indian soldiers in Qatar jail should be released
- शिवसेना क्रांति सेना ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शिवसेना क्रांति सेना ने कतर जेल में जासूसी के आरोप में बंद पूर्व नौसैनिकों की रिहाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भी दिया।

शहर के प्रकाश चौक स्थित कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे क्रांति सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2022 में कतर की एक कंपनी में कार्य कर रहे हैं भारत के आठ वरिष्ठ पूर्व सैनिक अधिकारियों पर कतर सरकार ने जासूसी के आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। अब वहां की कोर्ट ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी है। जिसका क्रांति सेना पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल ने और किसान क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने कहा कि यदि कतर की जेल में बंद पूर्व नौसैनिकों को भारत सरकार ने नहीं बुलवाया तो शिवसेना व क्रांति सेना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर डॉ. योगेंद्र शर्मा, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, जितेंद्र गोस्वामी, सुशील सैनी, राजेश कश्यप, संजय गोयल, वसंत कश्यप, आशुतोष शर्मा, संजीव कुमार वर्मा, सुशील कुमार, शैलेंद्र विश्वकर्मा, चंद्र सिंह कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed