फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Indian Most Backward Classes Struggle Front's conference held in Khatauli

खतौली में हुआ भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का सम्मेलन

Thu, 11 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Indian Most Backward Classes Struggle Front's conference held in Khatauli
खतौली में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली में हुआ भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का सम्मेलन
विज्ञापन

खतौली। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अति पिछड़ी जातियों प्रधानों को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, इसके अलावा प्रत्येक गांव के जिम्मेदार व्यक्ति को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
मोहन प्रजापति ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। अपने समाज को ऊपर उठने के लिए समाज का शिक्षित होना जरूरी है। समाज शिक्षित होगा तो आगे बढ़ेगा। आज पार्टियां पिछड़ा वर्ग समाज को बांटने का काम कर रही हैं। समाज शिक्षित और जागरूक होगा तो कोई भी इस समाज को तोड़ नहीं सकता। विशिष्ट अतिथि दिल्ली प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि सरकार अति पिछड़ा वर्ग के नेताओं के माध्यम से समाज को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में अति पिछड़ी जातियां उस पार्टी को वोट देगी, जो पार्टी अति पिछड़ी जाति के लोगों को चुनाव मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भूप सैनी तथा मंच संचालन सुमित प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में देशपाल पांचाल क्षेत्रीय अध्यक्ष, रामपाल सिंह पाल जिलाध्यक्ष, प्रभात प्रजापति युवा अध्यक्ष, वेदपाल प्रजापति, सुमित प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष खतौली, निर्मल सैनी मोर्चा नेता, सुमित प्रजापति वरिष्ठ नेता, बब्लू सैनी, प्रधान मोदी लाल प्रजापति, सोनू प्रजापति, जय सैनी, कुलदीप कश्यप, डॉ. राजवीर प्रजापति, बिट्टू सैनी, विपिन प्रजापति, प्रमोद कश्यप, विपुल दक्ष, रामसिंह पाल, संदीप बंजारा, जतिन प्रजापति, दिनेश प्रजापति, अमित प्रजापति जैन, प्रधान निर्मल सैनी, सुभाष प्रधान रसूलपुर, तेजराम सैनी, मनोज पाल, सुरेश प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed