फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   India is a country of sages: Kamlesh Jain

भारत ऋषि-मुनियों का देश है- कमलेश जैन

Thu, 25 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
India is a country of sages: Kamlesh Jain
शाहपुर के जैन मंदिर में अतिथियों का स्वागत करते जैन समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भारत ऋषि-मुनियों का देश है: कमलेश जैन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना/शाहपुर 25 मार्च। गांव उमरपुर के जैन मंदिर में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में विधानाचार्य पंडित कमलेश जैन ने कहा कि भारत ऋषि व मुनियों का देश है। अनेकता में एकता हमारे देश की पहचान है।
जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शाहपुर के चेयरमैन प्रमेश सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान विधानाचार्य पंडित कमलेश जैन ने कहा कि भारत भगवान महावीर, राम व कृष्ण का देश है। देश के सभी महापुरुषों ने विश्व में सत्य, सदाचार व अहिंसा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विदेश के लोग भी भारतीय संस्कृति को अपना रहे है। अनेकता में एकता हमारे देश की पहचान है ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रमेश सैनी ने कहा कि गांव में समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रमों से ग्रामीणों में धर्म की प्रभावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने जियो और जीने दो का संदेश दिया है । हम सभी को उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए । मुख्य अतिथि सहित शाहपुर के नगर पंचायत सदस्य उमेश गोयल व विशाल गर्ग को समाज के लोगों ने सम्मानित किया। इस दौरान सुभाष जैन , रमेश जैन , अनिल जैन , डॉ गजेंद्र जैन , जिनेंद्र जैन , रविंद्र जैन , दीपक जैन , डॉ सतीश सैनी , मोहित गोयल, ललित जैन, आगम जैन, अमित जैन मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed