फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   India does not stop today

आज भारत बंद नहीं, रोजाना की तरह चलेगी जिंदगी      

Tue, 10 Apr 2018 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Apr 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
India does not stop today
विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ वार्ता करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया साइट पर भारत बंद के एलान को प्रशासन ने कोरी अफवाह करार दिया है। व्यापारी संगठनों ने भी बंद के समर्थन से हाथ खड़े किए हैं। अफवाह फैलने से गड़बड़ाई स्थिति को संभालने के लिए सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई। थानावार मीटिंग लेकर लोगों को सचेत किया गया। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती के निपटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बसों का चक्का जाम टल गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली, जबकि स्कूल, कालेज भी रोजाना की तरह खुलेंगे।  
विज्ञापन


एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन को लेकर दलित संगठनों ने दो अप्रैल को भारत बंद किया था। आंदोलन के दौरान वेस्ट यूपी में हिंसा भड़क गई। उपद्रव के कारण ही जिले में लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ उपद्रवियों ने अनेक स्थानों पर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल को फिर से भारत बंद का एलान कर प्रचार शुरू कर दिया। जर्नल-ओबीसी तो कहीं दलित युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में बंद का आह्वान किया गया। लगातार सोशल मीडिया पर यह वायरल होने से नागरिकों में भय बन गया। सोमवार को दिनभर बाजारों, सड़कों पर अफवाह फैलती रही कि 10 को भारत बंद रहेगा। इसकी भनक लगते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी घटना से बचने के लिए पहले ही तैयारियां कर ली गई। डीएम और एसएसपी के निर्देश पर तत्काल सभी थानों में मीटिंग बुलाकर भारत बंद के भ्रामक प्रचार पर लगाम लगाने की अपील की गई। प्रशासन के साथ कई व्यापारिक संगठनों ने भी मंगलवार को भारत बंद के समर्थन से हाथ खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने साफ कहा कि बंद को कोई समर्थन या सहयोग नहीं दिया जा रहा है। वह इसके विरोध में प्रशासन से भ्रामक प्रचार करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

एस-10 और एस-7 के लोगों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की गई। एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि ब्राह्मण, जाट और गुर्जर समाज के पदाधिकारियों, व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर मंगलवार पर स्थिति साफ की गई। मंगलवार को कोई भारत बंद नहीं है, इसमें सहयोग मांगा गया है। सभी संगठनों, लोगों ने प्रशासन से कहा कि बंद का कोई आह्वान उनकी ओर से नहीं है।  

चलेंगी बस और खुलेंगे स्कूल 
मुजफ्फरनगर। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि बसों का कोई चक्का जाम नहीं है। संगठनों की वार्ता के बाद स्थिति साफ हो गई है। मंगलवार को बसें खूब दौड़ेंगी। वहीं, बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि जिलेभर के बेसिक, पब्लिक, इंटर कालेज और पीजी कालेज खुलेंगे।  

अलर्ट किया गया जिलेभर में अमला 
मुजफ्फरनगर। भारत बंद की अफवाह के चलते जिलेभर की पुलिस, प्रशानिक टीम को अलर्ट किया गया। शहर में 27 स्थान ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां पर आरएएफ के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आला अधिकारी लगातार फ्लैग मार्च पर रहेेंगे।  

जिले के स्कूल, कॉलेज आज बंद रहेंगे
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर डीएम राजीव शर्मा ने जिले के सभी स्कूल, कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को डीएम के ऑर्डर पर जिले के सभी प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि नर्सरी से लेकर इंटर और डिग्री कालेज तक बंद रहेंगे। जिन कॉलेजों में परीक्षा है, वे परीक्षाएं यथावत होंगी। 

व्यापारियों का बंद से इनकार, पउप्र उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग       
प्रशासन के साथ पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुई बैठक में उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार संगठन, पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, उप्र व्यापारी सुरक्षा संगठन, व्यापारी सुरक्षा फोरम, जिला उद्योग व्यापार मंडल के अलावा छात्रसंघ के पदाधिकारियों, नेताओं ने भाग लिया।


इसमें वक्ताओं ने कहा कि 10 अप्रैल को कोई भी संगठन जिले में भारत बंद का समर्थन नहीं कर रहा है। संगठन या कोई व्यक्ति इनका नाम लेकर बंद का सहयोग करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मोहम्मद सलीम अहमद, शलभ गुप्ता, राकेश त्यागी, गौरव जैन, प्रमोद टांक, सरदार सतनाम सिंह, हंसपाल, निखिल कुमार, शुभम सैनी, अमन जैन, राहुल तोमर, सुबोध शर्मा, मोहित चंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed