फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   India became self-dependent under Modi's leadership: Sunil Bansal

मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर हुआ भारत: सुनील बंसल

Fri, 12 Mar 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
India became self-dependent under Modi's leadership: Sunil Bansal
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर हुआ भारत : सुनील बंसल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर हुआ है। दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला है। जनपदों को आत्मनिर्भर अभियान से नई पहचान मिली है।
प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा एमजी पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘चर्चा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील बंसल ने कहा कि छह साल पहले दुनिया का नजरिया भारत के प्रति कुछ और था, लेकिन इसी दुनिया का भारत को देखने का दृष्टिकोण आज बदला है। आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल कोरोना वैक्सीन बनाने तक सीमित नहीं है। यह गांव और घर तक है। पीएम मोदी का एक लक्ष्य रहा है भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना। गांधी ने भी विदेशी चीजों के खिलाफ देशवासियों की सोच को बदलने के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। आज पीएम मोदी ने भी देश के प्रति, देश की चीजों के प्रति यह अभियान चलाया है। आत्मनिर्भर भारत आज मोदी के नेतृत्व में ही हो पाया है।
विज्ञापन

इससे पहले सुनील बंसल का यहां स्वागत हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कर्मवीर, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री विजय कश्यप, एमएलसी श्रीचंद शर्मा व दिनेश गोयल, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उंटवाल, विक्रम सैनी के अलावा डॉ पुरुषोत्तम, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन कुशपुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने जिले का हवा-पानी बदला: कपिल
मुजफ्फरनगर। कार्यक्रम संयोजक एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले जिले में गुण्डागर्दी का माहौल था, लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद यहां की हवा और पानी बदल गया है। मुजफ्फरनगर आत्मनिर्भर बनकर निडरता से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यहां के उद्यमियों को कोई भय नहीं है, तो किसान और मजदूर भी खुशहाल है। जिले का सौभाग्य है कि यहां पर जनता को डॉ संजीव बालियान के रूप में एक विकास पुरुष मिला है। इन्होंने जिले में ऐतिहासिक विकास देने का काम किया।

वेतन बच्चों की पढ़ाई को समर्पित
मुजफ्फरनगर। एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि वह एक रुपया छोड़कर बाकी सारा वेतन गरीब बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेंगे। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का हर स्तर पर निराकरण कराया जाएगा।

एमजी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल।

एमजी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल।

भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed