फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   independence day alert

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट

Fri, 13 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
independence day alert
नगर में स्वतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मददेनजर रोडवेज बस स्टैड पर चैकिगं करती पुलिस व एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुक्रवार को जनपद में एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में वृहद चेकिंग अभियान चलाया गया। रोडवेज बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, बस-ट्रेन, होटल-रेस्टोरेंट के साथ ही शहर के मुख्य बाजारों में डॉग स्क्वॉड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनों व लोगों की जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी खुद भी फोर्स के साथ शहर रोडवेज बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड के साथ पूरे परिसर के साथ ही ट्रेन व बसों में भी संदिग्ध लोगों की जांच-पड़ताल की। इसके साथ ही एसएसपी के निर्देश पर शहर के होटल-रेस्टोरेंट्स और मुख्य बाजारों में भी जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं, शहर के कई मोहल्लों में किराएदारों का भी सत्यापन किया गया। होटलों में ठहरे लोगों के भी आईकार्ड आदि चेक किए गए। हालांकि दिन भर चले अभियान के दौरान कोई संदिग्ध पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

--------
शाहपुर में भी चेकिंग अभियान चलाया
शाहपुर। कस्बे में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ चेकिंग अभियान चलाया। कस्बे के मेन रोड, मेन बाजार, बसी रोड व अन्य बाजारों में डॉग स्क्वॉड के साथ चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई।

नगर के रेलवे स्टेशन पर   स्वतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मददेनजर चैकिगं करती पुलिस व डॉग स्कावयड।

नगर के रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मददेनजर चैकिगं करती पुलिस व डॉग स्कावयड।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर में स्वतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मददेनजर बसो की चैकिगं करती पुलिस व डॉग स्कावयड।

नगर में स्वतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मददेनजर बसो की चैकिगं करती पुलिस व डॉग स्कावयड।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed