{"_id":"670453da9b0368173606a6e4","slug":"indefinite-protest-by-bhakiyu-apolitical-workers-in-tehsil-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-131556-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं का तहसील में बेमियादी धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं का तहसील में बेमियादी धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
जानसठ। भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर तहसील में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया। अधिकारियों के धरने पर नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने तहसील के दोनों मुख्य द्वार ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर बंद कर दिए। साथ ही सड़क पर धरना देकर बैठ गए।
सोमवार को भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता एकत्रित होकर तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ता ने तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तहसील के लेखपालों ने अधिकतर तहसील के गांवों में किसानों की खसरा खतौनी में गलत तरीके से नाम दर्ज कर दिए हैं। किसान नाम ठीक करने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा तहसील में किसानों का कोई काम समय पर नहीं हो रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धरने पर तहसील अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन अधिकारी धरने पर नहीं पहुंचे।
अधिकारियों के धरने पर नहीं पहुंचने को लेकर कार्यकर्ता नाराज हो गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील के दोनों द्वार पर अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लगा दी और रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद सड़क पर धरना देकर बैठ गए। शाम को तहसील सतीश चंद्र बघेल धरने पर पहुंचे। तहसीलदार के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरना प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, चौधरी संजीव सहरावत, चौधरी उधम सिंह, मेघेंद्र, अंकित जावला, मदनपाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।