{"_id":"67c73fb8fd5c084cf8007c99","slug":"ind-vs-aus-the-big-match-took-place-in-dubai-cricket-fans-were-immersed-in-excitement-2025-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: दुबई में हुआ महामुकाबला, रोमांच में डूबे क्रिकेट प्रेमी, जीत होते ही जश्न मनाने निकले घरों से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs AUS: दुबई में हुआ महामुकाबला, रोमांच में डूबे क्रिकेट प्रेमी, जीत होते ही जश्न मनाने निकले घरों से बाहर
Tue, 04 Mar 2025 11:30 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:30 PM IST
सार
दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले का जादू सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन
जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले का जादू सिर चढ़कर बोला। क्रिकेट प्रेमी टीवी और मोबाइल से चिपके रहे। भारत की जीत के बाद जिलेभर में खुशी मनाई गई। विराट कोहली की बल्लेबाजी की प्रशंसकों ने खूब सराहना की।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जड़ेजा की गेंदबाजी की क्रिकेट प्रेमियों ने खूब सराहना की। शहर के अलावा जिले के खतौली, पुरकाजी, चरथावल समेत अन्य क्षेत्रों में क्रिकेट प्रेमी मोबाइल और टीवी पर मैच देखते रहे।

कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान शुभमन गिल के जल्दी आउट हो जाने के कारण क्रिकेट प्रेमी निराश भी हुए। लेकिन विराट कोहली की शानदार पारी से प्रशंसकों के बीच नई उम्मीद जगी। इसके बाद भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल और हार्दिक पांडया के बीच साझेदारी से टीम इंडिया को जीत मिल गई। भारतीय टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
जीत के बाद मनाई गई खुशी
आस्ट्रेलिया पर जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी मनाई। शहर में क्रिकेट प्रेमियों ने अपने-अपने घरों के बाहर खुशी मनाई। इसके अलावा शिव चौक पर क्रिकेट प्रेमी एकत्र हुए और खुशी मनाई। देर रात तक खुशी का माहौल रहा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने कहा कि भारतीय टीम के लिए यह एतिहासिक उपलब्धि है।
हार्दिक की आतिशी पारी पर जश्न
हार्दिक पांडया की 28 रन की आतिशी पारी की बदौलत भारत जीत के करीब पहुंचा। हार्दिक के छक्कों पर क्रिकेट प्रेमी झूमते हुए नजर आए। केएल राहुल की पारी पर भी खुशी जताई। राहुल ने छक्का मारकर भारतीय टीम को जीत दिलाई।