फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increasing urbanization is the main reason for pollution

बढ़ता शहरीकरण प्रदूषण की मुख्य वजह

Wed, 25 Aug 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Increasing urbanization is the main reason for pollution
प्रदूषण के संबध में पत्रकार वार्ता करते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बढ़ता शहरीकरण प्रदूषण की मुख्य वजह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति की तहसील स्तर की बैठक रुड़की रोड स्थित हाजी जियाउर रहमान के भट्ठे पर हुई। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि लोग अक्सर भ्रष्टाचार पर बात करते हैं, लेकिन खुद कोई ईमानदारी अपनाना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि बढ़ता शहरीकरण प्रदूषण की मुख्य वजह है।

उन्होंने कहा कि कल्याण समिति के इस दो वर्ष के कार्यकाल में व्यापार से जुड़ा कोई एक पैसे का भी भ्रष्टाचार सिद्ध नहीं कर सकता, ना समिति स्तर पर और ना ही प्रशासनिक स्तर पर। उन्होंने इस मीटिंग के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि ईमानदारी अपने से शुरू होनी चाहिए। उन्होंने प्रदूषण पर चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली और उससे सटे क्षेत्र का बढ़ता आकार और उसी अनुपात में बढ़ते वाहन, प्रदूषण के मुख्य कारक है। गांव देहात में रोजगार सृजित करने वाले उद्योगों को इसके लिए दोषी ठहराना ठीक नहीं है। सरकार ने समय रहते इस पर गौर नहीं किया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रमोद कुमार ने सभी भट्ठा मालिकों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा। बैठक में बलराम तायल, कृष्णपाल, हाजी जियाउर रहमान, सुधीर ठाकुर, लाला सोम प्रकाश, अनुराग कुच्छल, आबिद, मुनीर, मोहन राठी, डॉक्टर बिजेंदर, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed