फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increasing cold, deteriorating air quality

Muzaffarnagar News: बढ़ रही ठंड, खराब हो रही वायु की गुणवत्ता

Tue, 26 Nov 2024 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Increasing cold, deteriorating air quality
मुजफ्फरनगर। मौसम में बदलाव के साथ धीरे-धीरे ठंड लोगों को जकड़ रही है। जबकि हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। इस मौसम में बच्चों को निमोनिया के खतरे के साथ ही दमा और सांस के रोगियों के लिए भी मुश्किल बढ़ रही है। चिकित्सक बच्चों और बुजुर्गों को ठंड के मौसम से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

नवंबर का महीना समाप्ति की ओर है। धीरे-धीरे ठंड का मौसम लोगों को जकड़ रहा है। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण तापमान सामान्य बना रहता है। इस मौसम में सुबह और रात के समय ठंड रहने के कारण बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुश्किल पैदा हो रही है। हालांकि दिन के समय ठंडी हवा चल रही हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 24 डिग्री रहा जबकि रात में तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया था। रात और दिन के तापमान में अधिक अंतर रहने के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम समेत कई अन्य बीमारियां लोगों को घेर रही हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि इस मौसम में जरूरी है कि बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों को सुबह-शाम गर्म कपड़े जरूर पहनाएं। बेहतर होगा कि यदि बुजुर्ग मार्निंग वाक पर जाएं तो गर्म कपड़े पहन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed