फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increased scope of investigation, 23 new samples sent

बढ़ा जांच का दायरा, भेजे गए 23 नए सैंपल

Sun, 05 Apr 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Increased scope of investigation, 23 new samples sent
बढ़ा जांच का दायरा, भेजे गए 23 नए सैंपल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संदिग्ध लोगों की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। जिले में क्वारंटीन किए गए ऐसे जमातियों, जिनमें कोरोना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। रविवार को भी 23 जमातियों के सैंपल भेजे गए, जबकि एक दिन पहले भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

जिले में बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन किया गया है। दो दिन से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किसी को भर्ती नहीं किया गया। अलबत्ता जिले में क्वारंटीन किए गए जमातियों की जांच पर फोकस किया जा रहा है। जनपद में 37 स्थानों पर 410 जमाती ठहरे हुए हैं। इनमें से जिसमें भी बुखार, खांसी, जुकाम जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अब तक कुल 73 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 38 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 23 सैंपल रविवार को ही भेजे गए हैं। एक दिन पहले भेजे गए 12 सैंपल की जांच रिपोर्ट देर शाम तक प्राप्त नहीं हुई थी। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा का कहना है कि जिले में ठहरे जमातियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। सोमवार को भी लगभग 40 सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अभी कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed