फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increased risk of hepatitis, 20 patients arriving daily

Muzaffarnagar News: बढ़ हेपेटाइटिस का खतरा, रोज पहुंच रहे 20 मरीज

Tue, 28 Mar 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Increased risk of hepatitis, 20 patients arriving daily
मुजफ्फरनगर। जिले में हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ रहा है। जिला चिकित्सालय में ही रोजाना 20-25 मरीज हेपेटाइटिस के पहुंच रहे हैं। पहले सप्ताह में दो दिन इस बीमारी के मरीजों को परामर्श दिया जाता था, अब संख्या बढ़ने पर रोज परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय पुरुष में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र तित्रा ने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी दोनों ही संक्रमित इंजेक्शन और खून के कारण होती है। इन मरीजों का खून भी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं दिया जाता है। लीवर में सूजन होने के कारण भी हेपेटाइटिस रोग होता है। इस वायरल इन्फेक्शन के कारण जान को खतरा भी हो सकता है। हेपेटाइटिस के कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरुष में वैसे हेपेटाइटिस के मरीजों को मंगलवार और शुक्रवार को परामर्श दिया जाता है, लेकिन अब पिछले कई दिनों से रोजाना मरीजों को परामर्श देकर दवा वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन


----

इनसेट

हेपेटाइटिस के लक्षण

- पीलिया हो जाना

- यूरीन का रंग बदलना

- बहुत अधिक थकान

- उल्टी या जी मिचलाना

- पेट दर्द और सूजन

- भूख ना लगना या कम लगना

- अचानक से वजन कम हो जाना

---------

इनसेट

इन बातों का रखें ध्यान

-प्याज और लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं

- खूब पानी पिए, ताजे फलों का जूस पिएं
- मैदा से बने खाना और मीठी चीजों के सेवन से बचें

- भोजन को चबा-चबाकर खाएं।

- एक साथ भोजन करने की बजाए, कम मात्रा में 4-6 बार भोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed