{"_id":"5a550dbb4f1c1b40198b5c64","slug":"increase-in-electricity-tariffs-thrive-revel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों में वृद्धि से पनपा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों में वृद्धि से पनपा आक्रोश
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर/तितावी/मोरना। प्रदेश में बिजली दरों में की गई भारी वृद्धि को लेकर तीसरे चरण के आंदोलन की कड़ी में भारतीय किसान यूनियन ने जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों और गरीबों की कमर तोड़ने का काम किया गया है। इससे हर आम आदमी प्रभावित हुआ है।
सदर ब्लॉक कूकड़ा परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों के विरोध सहित अन्य मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी आंदोलन के तहत धरना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान हितों की बात करने वाली भाजपा की सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। वहीं, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि योगी सरकार को किसानों और गरीबों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है, उनकी पीड़ा सरकार को नजर नहीं आती है। धरने पर शाहआलम, योगेंद्र राठी, राम सिंह गौतम, राजू पीनना, शमशाद अहमद, संजीव आदि रहे।
उधर, तितावी में मांगों का लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बघरा ब्लॉक परिसर में धरना दिया। गौरव टिकैत ने केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किसान सरकार बनाना जानता है तो उसे गिराना भी जानता है। मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान, जितेंद्र प्रधान, सन्नी प्रधान, बादल चौधरी, कृष्णपाल, विपुल निर्वाल, अब्दुल वाहिद प्रधान, आसिफ अली, अंजुम, सुमित त्यागी, विकास सैनी, दिनेश सैनी, अमरनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महक सिंह ने और संचालन अमरजीत सिंह व विकास सैनी ने किया।
विज्ञापन
उधर, मोरना में भाकियू ने बिजली रेट वृद्धि के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ मोरना विकास खंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री सवेंद्र राठी ने कहा कि नलकूप एवं ग्रामीण अंचलों में घरेलू बिजली के दामों के अचानक से 50 से लेकर 150 प्रतिशत की वृद्धि से हर कोई परेशान व लाचार है। कार्यकर्ताओं ने एडीओ भारतवीर राठी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने पर ब्लाक उपाध्यक्ष उन्नाव प्रधान, काजी मुजीबुर्ररहमान, सरदार पलविंद्र सिंह, राजकुमार चौधरी, हवा सिंह, सतबीर बाबा, गयूर अली, डा. अमीर अहमद, रामकिशन ठाकुर, विजय राठी, प्रेमपाल सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे।
उधर, खतौली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर ब्लाक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर एक्सईएन और जेई को घंटों अपने बीच बैठाए रखा। उधर, जानसठ में मंगलवार को भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेंहदीयान, तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लाक में प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री सतीश रॉयल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का भी सही मूल्य नहीं मिल रहा है।