फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inconclusive talks between administration and farmers

Muzaffarnagar News: प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता बेनतीजा

Tue, 01 Aug 2023 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Inconclusive talks between administration and farmers
पुरकाजी-लक्सर हाईवे को ऊंचा करने का विरोध कर रहे भाकियू नेता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



पुरकाजी। पुरकाजी-लक्सर हाइवे को ऊंचा करने का विरोध कर रहे भाकियू नेताओं और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई। भाकियू नेताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर सड़क पर कार्य नहीं होने देने की चेतावनी दी है।

पुरकाजी-लक्सर हाइवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। गांव सुवाहेड़ी से लेकर प्रदेश की सीमा तक सड़क को करीब छह फुट उठाने की तैयारी की जा रही है। भाकियू नेताओं और गांव सुवाहेड़ी, रनडावली आदि गांवों के किसान सड़क को ऊंचा उठाने का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम सदर परमानन्द की मध्यस्था में थाना परिसर में भाकियू नेताओं और एनएच हाइवे के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन

इसमें भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार के साथ दर्जनों कार्यकर्ता व किसान और एनएच हाइवे के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ शामिल हुए। भाकियू नेताओं ने हाईवे की ऊंचाई घटाकर करीब तीन चार फुट करने की मांग रखी। इसे अधिशासी अभियंता ने मानने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि ऐसा करना संभव नहीं है। दोनों पक्षों में करीब एक घंटा वार्ता चली। मगर, कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेताओं ने अपनी मांग पूरी नहीं होने पर सड़क पर कार्य नहीं होने देने की चेतावनी दी है। इस दौरान विवेक राठी, नेतराम, शशि गुर्जर, नीटू अहलावत, अहसान अहमद, जमशेद और भारत भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed