फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Income tax investigation at the residence of two entrepreneurs in Mansoorpur Sugar Mill and New Mandi

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर शुगर मिल के साथ नई मंडी में दो उद्यमियों के यहां आयकर जांच

Fri, 31 Oct 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Income tax investigation at the residence of two entrepreneurs in Mansoorpur Sugar Mill and New Mandi
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। आयकर विभाग की टीम ने मंसूरपुर चीनी मिल में दूसरे दिन भी जांच की, जो देर रात तक जारी रही। इसके अलावा नई मंडी स्थित वकील रोड पर दो उद्यमियों के यहां भी आयकर जांच की है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही मंसूरपुर शुगर मिल पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। मिल के गेट पर दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा रही। आयुक्त ऋषभ यादव, इंस्पेक्टर अशोक कुमार , इंस्पेक्टर रामरतन के नेतृत्व में जांच की गई। टीम के 35 सदस्य विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। दूसरे दिन टीम ने शुगर मिल के तौल कांटों, सेल्स विभाग और परचेज विभाग में रिकॉर्ड देखा। मिल के अधिकारी भी टीम की निगरानी में रहे। बृहस्पतिवार को मिल में कार्य पूर्ण रूप से बंद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम आयकर विभाग की टीम शहर के वकील रोड पर पहुंची और दो उद्यमियों के यहां जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि दोनों उद्यमी मिल से चीनी मिल की एजेंसी चलाते हैं। पुलिस और सीआईएसएफ की सुरक्षा के बीच दोनों जगह देर रात तक जांच जारी है। मिल के वीसी सुधीर कुमार का कहना है कि पारदर्शिता के साथ कार्य किया गया है। टीम अपना कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed