फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inauguration of Mini Secretariat at Manoharpur

मनोहरपुर गांव में मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा, जिपं अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Mini Secretariat at Manoharpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग। मनोहरपुर गांव में मिनी सचिवालय का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम व क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने पंचायतघर प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण बेहतरी व स्वच्छता का ग्रामीणों को संकल्प दिलाया।

विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि मनोहरपुर के लोगों ने अपने गांव में शिक्षित ग्राम प्रधान चुना है। जिसका नतीजा सबके सामने है। ग्राम प्रधान बाबूराम ने बहुत कम समय में सचिवालय का निर्माण कराया। सचिवालय से ग्रामीणों को अब खंड विकास कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। जन्म-मृत्यु व खसरा खतौनी समेत अन्य प्रमाण पत्र यहीं से मिल जाएंगे। विधायक ने कहा कि सचिवालय में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। यहां पारदर्शिता बरती जाएगी। विधायक द्वारा कहा कि सरकार चुनाव घोषणापत्र के सभी वायदों को पूरा कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम ने पंचायतों में होने वाली विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ग्राम प्रधान बाबूराम ने कहा कि मनोहरपुर गांव को आदर्श गांव की श्रेणी में लाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र चौधरी ने की व संचालन विपिन आर्य ने किया। इस मौके पर डीपीआरओ आलोक कुमार, बीडीओ अंबरीश कुमार व शीशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed