फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inauguration of a three-day anniversary in New Mandi Arya Samaj

माताओं का त्याग राष्ट्र का प्रेरक : सोमदेव

Mon, 09 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of a three-day anniversary in New Mandi Arya Samaj
नई मंडी में आर्य समाज के वर्षिकोत्सव पर वेदपाठी संगीता आर्या को सम्मानित करते आचार्य गुरुदत्त आ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
माताओं का त्याग राष्ट्र का प्रेरक : सोमदेव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी आर्य समाज में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चार के साथ देवयज्ञ से हुआ। वैदिक विद्वान आचार्य सोमदेव ने कहा कि भारत की माताएं वीर पुत्र-पुत्रियों की जननी है। माताओं का त्याग और सेवा राष्ट्र की प्रेरक है।

दयानंद मार्ग स्थित नई मंडी आर्य समाज के भवन में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रवचन करते हुए आचार्य सोमदेव ने कहा कि परिवार में नारी के अनुशासन, संयम, सदाचरण, साहस और योग्यता का संतान तथा समाज में विशेष प्रभाव होता है। श्रीराम, श्रीकृष्ण, ऋषि दयानंद, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, लक्ष्मी बाई जैसे वीर, चरित्रवान महान व्यक्तित्व भारत धरा की माताओं ने पैदा किए। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि माता ही बच्चों की प्रथम गुरु और देवता होती है। सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा मानकर पूजा गया है। महर्षि दयानंद ने वेदों के प्रमाण से स्त्रियों को वेद पढ़ने, यज्ञ करने एवं विधा ग्रहण करने का अधिकार दिलाया। सभा अध्यक्षा शकुंतला आर्या ने कहा कि संतान के निर्माण में माता की भूमिका सबसे अहम है। वेदपाठी संगीता आर्या का उत्कृष्ट वैदिक प्रचारार्थ सेवाओं के लिए आचार्य गुरुदत्त आर्य ने शाल और सम्मान राशि भेंट कर अभिनंदन किया। खुशी आर्या तथा कोलकता के भजनोपदेशक कैलाश कर्मठ ने प्रेरक भजन सुनाए। यज्ञमान अंकित और शिक्षिका नेहा रही। आनंद पाल सिंह आर्य, आर.पी. शर्मा, सुरेंद्र सिंह आर्य, मंगत सिंह, योगेश्वर दयाल, आनंद स्वरूप, मुकेश आर्य, सतीश आर्य, मंजू आर्या, प्रियंका आर्या, राकेश आर्या आदि मौजूद रही। संचालन आर.पी.शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed