फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In two sections in Sikandarpur

युवती की वीडियो बनाने पर दो वर्गो में मारपीट, पथराव

Mon, 08 Jul 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
In two sections in Sikandarpur
मारपीट का प्रतीक फोटो। - फोटो : ??? ?????
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। बरात की चढ़त के दौरान युवती की वीडियो बनाने को लेकर दो वर्गों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मारपीट और पथराव में महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। इसे लेकर दोनों वर्गों में तनाव उत्पन्न हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल गांव में शांति है। एहतियातन गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को रतनपुरी के गांव सिकंदरपुर निवासी जयपाल सिंह की बेटी की बरात चरथावल क्षेत्र के गांव जयचंदपुर से आई हुई थी। रविवार शाम करीब तीन बजे घुड़चढ़ी के दौरान जब बरात नानू पुत्र शकूर के घर के सामने से गुजर रही थी, तो वहां खड़े कुछ युवक बरात की वीडियो बनाने लगे। बरात के वहां से गुजर जाने के बाद नानू पक्ष के लोगों की अपने पड़ोसी सनी पुत्र रणवीर सिंह पर युवती की वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच नानू पक्ष की ओर से नानू पुत्र शकूर, आबिद पुत्र नानू, मीर हसन पुत्र जमीरा, सद्दाम पुत्र रहीसुददीन आदि ने एकजुट होकर लाठी-डंडों व सरियों से सनी पक्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों वर्गों के बीच पथराव भी हो गया।
विज्ञापन

पथराव तथा मारपीट में सनी पुत्र रणवीर सिंह व उसका चाचा कृष्णपाल पुत्र महावीर, महिपाल पुत्र राजबल घायल हुए। बचाव करने आई महिलाओं में कमला देवी पत्नी नैन सिंह, गीता पत्नी महिपाल एवं गुलबीरी पत्नी रणवीर सिंह भी घायल हो गई। पथराव व मारपीट के बाद गांव में अफरातफरी मच गई थी। इसे लेकर दोनों वर्गो के बीच तनाव व्याप्त हो गया था। ग्रामीणों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन फानन में प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व ही आरोपी मौके से फरार हो गए। दबिश के दौरान पुलिस ने हमलावरों में से नानू को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल हेतु सरकारी अस्पताल खतौली भेजा। पीड़ित सनी के चाचा कृष्णपाल ने नानू, आबिद, मीर हसन, सददाम को नामजद करते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed