{"_id":"64035910b7fdb6233a05bd65","slug":"in-training-the-rioters-were-chased-away-by-the-policemen-muzaffarnagar-news-c-14-1-142760-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रशिक्षण में दंगाइयों को पुलिसकर्मियों ने दूर तक दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रशिक्षण में दंगाइयों को पुलिसकर्मियों ने दूर तक दौड़ाया
विज्ञापन
एसएसपी संजीव सुमन ने शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में दंगे व विषम हालातों से निपटने के लिए एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया। कुछ पुलिसकर्मियों को दंगाई बनाया गया था। पुलिसकर्मियों ने पहुंच कर उन पर नियत्रंण किया और लाठी फटकारते हुए दूर तक दौड़ाया।
एसएसपी ने बताया कि त्योहारों के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जहां छोटी सी भी घटना बड़ा रूप ले सकती है। इसके लिए तैयारियां महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ऐसी स्थिति के दौरान ड्यूटी में दंगा निरोधी उपकरणों से लैस होकर रहेंगें। ड्रोन कैमरे का उपयोग कर निगरानी रखने का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के तरीके बताए।
इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी अपराध प्रशांत कुमार , एसपी यातायात कुलदीप सिंह, एसपी सत्यनारायण सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मोहम्मद नदीम और शहर के सभी थानों की पुलिस और पुलिस कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।