{"_id":"601450868ebc3e33ad7326ee","slug":"in-the-race-akshi-malik-and-swati-won-khatauli-news-mrt522819798","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में वंशिका, अक्षी मलिक व स्वाति ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में वंशिका, अक्षी मलिक व स्वाति ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौड़ में वंशिका, अक्षी मलिक और स्वाति ने बाजी मारी
मंसूरपुर। ब्राइट फ्यूचर स्पोर्ट्स एकेडमी मिल मंसूरपुर में चल रहे दौड़ प्रतियोगिता में वंशिका, अक्षी मलिक व स्वाति ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका कबड्डी में रसूलपुर ने प्रतियोगिता जीती।
ग्रामीण परिवेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ब्राइट फ्यूचर स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रही खेल प्रतियोगिताओं में दौड़ प्रतियोगिता में14 वर्ष आयु वर्ग में रोहाना की वंशिका, 17 वर्ष बालिका वर्ग में अक्षी मलिक जागहेड़ी तथा 19 वर्ष वर्ग में स्वाति रोहाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में रसूलपुर ने मोहम्मदपुर को हराकर प्रतियोगिता जीती। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में रसूलपुर जाटान ने गोयला को हराकर प्रतियोगिता जीती। अंडर-14 प्रतियोगिता में जोहरा ने अभीपुरा को हराया। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। आयोजन में प्रबंधक मोहम्मद नबील, नीटू कोच, महावीर सिंह, अंकित, फिरोज सैफी, रवि कुमार, संदीप आदि का सहयोग रहा।