फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the ocean sprint, Akram, and witness Akshi was successful

फर्राटा दौड़ में सागर, अकरम, अक्षी और साक्षी ने बाजी मारी

Sat, 07 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
In the ocean sprint, Akram, and witness Akshi was successful
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग की फर्राटा दौड़ में सागर नायक और बालिका वर्ग में अक्षी मलिक ने बाजी मारी।
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुई। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में सागर नायक, सारिक, 200 मीटर में शोएब, सागर नायक, 400 मीटर में प्रिंस, विपिन पाल, 600 मीटर में सुनील, विपिन पाल, तस्तरी में अमित, कुणाल, लंबी कूद में शारिक, मोनू देशवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग बालक की 100 मीटर दौड़ में अकरम, गौरव, 200 मीटर गौरव, राहुल, 400 में गौरव, राहुल, 800 में श्रवण, अमित ने बाजी मारी।

सीनियर वर्ग बालक में 100 मीटर रेस में आसामा, फैसल, 200 मीटर में आसिफ, आसिफ अली, 400 में आसिफ अली, आसिफ, 800 में दीपक, कपिल प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका की सब जूनियर में 100 मीटर दौड़ में अक्षी मलिक, साक्षी, 200 मीटर में कुनिका, अक्षी मलिक, 400 में कुनिका, सीमा देवी, 600 में कुनिका, साक्षी ने पहला, दूसरा स्थान पाया।

बालिका जूनियर में 100 मीटर में साक्षी यादव, सीमा, 200 में आयशा, सीमा, 400 मीटर में कालज, स्वाति, 800 में रूबी, तनुश्री ने पहले दो स्थानों पर कब्जा किया।


सीनियर बालिका की सौ मीटर में गर्गी, गुलफ्शा, 200 मीटर में पूजा, मानसी राणा, 800 में काजल शर्मा, अनु, 1500 में काजल, अनु, तीन हजार में काजल, अवनी ने पहला और दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed