{"_id":"6176fbf9546f2d26350c3636","slug":"in-the-meeting-emphasis-was-given-on-the-strength-of-rathi-khap-muzaffarnagar-news-mrt5622686184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में राठी खाप की मजबूती पर बल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में राठी खाप की मजबूती पर बल दिया
विज्ञापन
बुढ़ाना में नगर पंचायत के सभागार में मिटिंग में मौजूद राठी खाप कोर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में राठी खाप की मजबूती पर बल दिया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नगर पंचायत के सभागार में राठी खाप के चौधरी व कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक का आयोजन हुआ। खाप की बैठक में राठी खाप की मजबूती व एकता पर बल दिया गया। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार 28 नवंबर को शुकताल में राठी खाप की महापंचायत के आयोजन का निर्णय लिया गया।
बैठक में खाप की मजबूती पर बल दिया गया। सर्वसम्मति से 28 नवंबर को शुकताल में राठी खाप की पंचायत के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र राठी ने कहा कि खाप में फैली कुरीतियों को हमें दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक मदद करें। बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास करें। सतपाल राठी ने कहा कि हमें आपसी झगड़ों को आपस में सुलझाना चाहिए। युवाओं को नशा आदि से दूर रखने का प्रयास करें। भूपेंद्र राठी ने कहा कि खाप को जोड़ने के लिए जी-जान से काम करें। बैठक में सभी वक्ताओं ने खाप की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर भूपेंद्र राठी, योगेंद्र राठी, राजकुमार राठी, चांदवीर राठी, विजय राठी, देवपाल राठी, सोमपाल राठी व संजय राठी आदि सहित दर्जनों खाप व कोर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल सिंह राठी तथा संचालन विजेंद्र राठी ने किया।