{"_id":"627d5455608af86fa2770f40","slug":"in-the-inspection-the-education-officer-found-the-school-running-without-recognition-muzaffarnagar-news-mrt588343827","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में शिक्षा अधिकारी को बिना मान्यता स्कूल चलते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में शिक्षा अधिकारी को बिना मान्यता स्कूल चलते मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी । खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी द्वारा बृहस्पतिवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम वीतराग स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बरला में चल रही वार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया गया। परीक्षा नकल विहीन, शांतिपूर्वक चलती पाई गई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल मांडला व सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर बरला का निरीक्षण किया। वहां दोनों विद्यालय बिना मान्यता के संचालित किए जाते मिले। यह बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के विरुद्ध है। दोनों विद्यालयों के प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में मान्यता संबंधित अभिलेख दिखाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जामिया पब्लिक स्कूल बरला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें विद्यालय की मान्यता कक्षा 1 से 8 तक होने के बावजूद कक्षा 9 व 10 की कक्षाएं भी संचालित होती पाई गई। साथ ही विद्यालय को एक से ज्यादा भवन में संचालित किया जा रहा है। यहां विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया कि कक्षा 9 व 10 का संचालन तत्काल बंद कर मान्यता की मूल कॉपी तीन दिन के अंदर कार्यालय में अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजना सुनिश्चित करें।