फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the Gaudiya Math case, the charges will now be fixed on August 28

गौड़ीय मठ प्रकरण में अब 28 अगस्त को तय होंगे आरोप

Wed, 26 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the Gaudiya Math case, the charges will now be fixed on August 28
गौड़ीय मठ का प्रकरण में अब 28 अगस्त को तय होंगे आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गौड़ीय मठ में बच्चों का यौन उत्पीड़न किए जाने के मामले में अब 28 अगस्त को आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने की तारीख लगी है।
मिजोरम के मामित जिले के छह और त्रिपुरा के नॉर्थ त्रिपुरा जिले के चार बच्चों के साथ गौड़ीय मठ में यौन शोषण होने के मामले में भोपा पुलिस न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस केस में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर कोरोना महामारी आड़े आ रही थी। हाईकोर्ट ने महामारी के चलते गवाहों को कोर्ट नहीं बुलाने के आदेश जारी किए हुए हैं। साथ ही यह आदेश भी जारी किया हुआ है कि जो मामले संवेदनशील है, उन्हें लेकर जिला जज अलग से निर्णय ले सकते हैं और ट्रायल की अनुमति दे सकते हैं। गौड़ीय मठ का मामला बच्चों से जुड़ा होने के कारण अत्यंत संवेदनशील है। इसी के चलते विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संजीव कुमार तिवारी के पत्र के बाद जिला जज राजीव शर्मा ने इस मामले में ट्रायल की विशेष अनुमति दी है। इसमें स्पीडी ट्रायल के अलग से आदेश हुए हैं। आरोपी मठ संचालक भक्ति भूषण गोविंद और उसका शिष्य जेल में बंद है। एडीजीसी दिनेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर चार्ज फ्रेम होने के लिए सोमवार की तारीख लगी थी, लेकिन एक एडीजीसी के कोरोना संक्रमित आने के बाद न्यायालय में अवकाश घोषित कर दिया गया था, इसके चलते इस मामले में अब चार्ज फ्रेम के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed