{"_id":"eeeaaaeab331bb721cbda9299a875c88","slug":"in-the-first-phase-of-voting-in-sadar-purkaji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में सदर-पुरकाजी में वोटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में सदर-पुरकाजी में वोटिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में होने वाले ग्राम प्रधान पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पहले चरण में सदर, पुरकाजी ब्लॉक में चुनाव होगा। दूसरे चरण में मोरना, जानसठ और खतौली जबकि तीसरे चरण में चरथावल और बघरा ब्लॉक में चुनाव होगा जबकि बुढ़ाना और शाहपुर ब्लॉक में चौथे चरण में चुनाव होगा। नामांकन संबंधित ब्लॉक में होगी, जबकि मतगणना 12 दिसंबर को होगी।
सदर ब्लाक में सबसे ज्यादा 185 बीडीसी चुनाव जीते हैं। इनमें बढ़ेड़ी से अमित चौधरी की पत्नी वर्षा रानी, सरवट वार्ड 44 से संजय, शहाबुद्दीनपुर वार्ड 56 से मीनाक्षी, चरथावल के बसपा विधायक नूरसलीम राना की पत्नी जीतन जहां सूजडू़ से, कूकड़ा वार्ड 121 से विनीत राठी, वार्ड 122 से सुदेश, वार्ड 131 से बबीता, चांदपुर एवं मखियाली के वार्ड 167 से अमित बढ़ेड़ी, मखियाली के वार्ड 169 से कमर जहां निर्विरोध बीडीसी चुने जा चुके हैं।
बीडीसी को अपने पक्ष में करने का खेल शुरू हो गया है। सदर ब्लाक प्रमुख पद को लेकर बढ़ेडी के अमित चौधरी ने अपनी दावेदारी की थी। सियासी गुणा भाग में पूर्व सांसद अमीर आलम और कादिर राना का भी हस्तक्षेप नजर आ रहा है, क्योंकि 185 में 72 बीडीसी मुस्लिम हैं।
विज्ञापन
कूकड़ा के योगेंद्र राठी की पुत्रवधू नीरज राठी वर्तमान में ब्लाक प्रमुख हैं। दो योजना से इस पद पर योगेंद्र के परिवार का ही कब्जा है। ग्राम प्रधानी के चुनाव बीडीसी के साथ नहीं होने की वजह से सियासी उलझनें बढ़ गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और नौ ब्लाकों में प्रमुख के पद पाने के लिए वोटों को इधर से उधर करने का खेल भी शुरू हो गया है।