फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the absence of relatives, the house was searched by a thief

परिजनों की गैर मौजूदगी में चोर से घर खंगाला

Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
In the absence of relatives, the house was searched by a thief
परिजनों की गैर मौजूदगी में चोर से घर खंगाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामलीला टिल्ला में ताला तोड़ कर घर में चोरी कर ली गई। चोर घर से लगभग तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
मोहल्ला रामलीला टिल्ला में कृष्ण चंद अपने दो बेटों आदेश व अवधेश के परिवार के साथ रहते है। घर के निचले हिस्से में आदेश व ऊपरी हिस्से में अवदेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। परिवार के सभी सदस्य 25 नवंबर को हरियाणा के करनाल में चचेरी बहन की शादी में गया था। घर पर ताला लगाया था। आदेश सिलाई का काम करता है। उसके पास से पास में ही रहने वाली एक युवती सिलाई के लिए कपड़े लेकर जाती है। 27 नवंबर को वह घर पर आई तो उसने गेट बंद देखा, उनसे गेट पर लगे ताला पर ध्यान नहीं दिया। हाथ लगाते ही गेट खुलता चला गया।
विज्ञापन

अंदर कमरे में उसने सामान बिखरा और अलमारी खुली देखी तो पड़ोसियों को सूचना दी, तब आसपास के लोगों ने देखा और यह जानकारी आदेश को दी। सूचना पाकर आदेश व अन्य परिजन घर पहुंचे। जानकारी दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। अवधेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरी करने वाला अकेला था। आदेश के कमरे की अलमारी में रखा जेवर से भरा पर्स चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में लगभग तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर रखे थे। पुलिस को बताया कि चोरी की हरकत उनके घर के ऊपरी हिस्से में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। फुटेज पुलिस ने ली है, लेकिन अभी तक चोर पकड़ा नहीं गया है। उधर, शहर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोर की तलाश की जा रही है।

चोरों का सुराग नहीं
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के पाश कालोनी ओम रेजिडेंसी में रहने वाले सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी मामंचद गुप्ता परिवार के साथ 28 नवंबर को घर पर ताला लगाकर शामली गए थे। इसी दौरान उनके घर में लाखों की चोरी कर ली गई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश मेें जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मंडी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कार्रवाई चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed