{"_id":"628a81e6f711e8148421db05","slug":"in-kayampur-the-farmer-s-family-was-taken-hostage-and-robbed-muzaffarnagar-news-mrt589733154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कयामपुर में किसान के परिवार को बंधक बनाकर डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कयामपुर में किसान के परिवार को बंधक बनाकर डाका
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : कयामपुर में डकैती के बाद दहशत में बैठे बच्चे और महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कयामपुर गांव में किसान परिवार के सदस्यों को कमरे में बांधकर 12 से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 10 लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान ले गए। पीड़ित के यहां से लूटी बाइक गांव के जंगल में बरामद हो गई।
चरथावल थाने की सीमा का आखरी गांव कयामपुर सहारनपुर के बड़गांव की सीमा से सटा है। किसान फरजंद शनिवार रात करीब डेढ़ बजे अपनी पत्नी के साथ मकान के आंगन में सो रहा था। उसी समय हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और निचली और ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिवार के करीब 15 सदस्यों को कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया। उन्हें धमकी देते हुए चुप रहने को कहा और सभी के हाथ पीछे बांध दिए। उसके बाद घर की आलमारी, डबल बैड के बॉक्स एवं अन्य सामान खंगालना शुरू कर किया। करीब एक घंटे बदमाश घर में रहे।
बदमाश किसान फरजंद की पुत्रवधुओं और एक शादीशुदा बेटी के तमाम सोने और चांदी के जेवरात उतरवा लिए। लूटपाट की आंगन में खड़ी एक बाइक भी बदमाश लेकर गए थे। लेकिन छानबीन के दौरान बाइक जंगल में खड़ी मिल गई। बताया कि परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन लेकर बाहर डाल दिए। सोने और चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 10 लाख के आसपास बताई है। बदमाशों के जाने के बाद घर में कमरे में बंद परिजनों की शोर की आवाज पर किसान की बूढ़ी और आंखों से दिव्यांग मां कनीज ने कमरे की कुंडी खोली। मशक्कत करने के बाद एक दूसरे के बंधे हाथ खोले। परिजन बदमाशों की संख्या 12 से ज्यादा बता रहे है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और सीओ सदर हेमंत कुमार ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और परिजनों से जानकारी ली। डॉग स्कवायड़ टीम ने बदमाशों के आने-जाने की संभावित लोकेशन के बारे में प्रशिक्षित कुत्तों से जांच कराई।
वारदात से पहले की रैकी
फरजंद ने करीब दो साल पहले गांव के बाहरी छोर पर मुश्कीपुर रोड़ पर बनाया था। माना जा रहा है कि बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले अच्छी तरह से रैकी की थी। उनके दो पुत्र अलताफ और परवेज विवाहित और दो बेटे अविवाहित है। अलताफ घर की दुकानों में डाक्टरी करता है। बेटी की शादी मार्च में हुई थी। वह पूरी ज्वैलरी लेकर मायके आई थी। दो दिन बाद उसे ससुराल जाना था। बदमाश उसका सभी सामान ले गए। उन्होंने तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिला पंचायत सदस्य के पति विकास शर्मा ने किसान परिवार के बीच पहुंचकर मौके पर एसओ से घटना की खुलासा करने की मांग की।
बदमाशों ने खाना खाने की बात कही
बदमाश घर में घुसे और निचली मंजिल पर सो रहे किसान और उसकी पत्नी से कहा कि वह सिर्फ खाना खाने आए हैं। उन्हें कुछ नहीं कहेंगे। कुछ देर बाद कुछ बदमाश ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए और परिवार को बंधक बना लिया।
रात करीब तीन बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। तभी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बंधक बनाने में चार बदमाशों की बात सामने आ रही है। कितनी ज्वैलरी गई? इस संबंध में आंकलन कराया जा रहा है। खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाने की चार टीमें लगा दी गई है। घटना का अनावरण शीघ्र किया जाएगा।
अर्पित विजय वर्गीय एसपी सिटी