फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Kabaddi, Sarvodayan Stars team won by a margin of 39-35 points.

कबड्डी में सर्वोदयन स्टार्स टीम 39-35 अंकों के अंतर से विजयी

Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, Sarvodayan Stars team won by a margin of 39-35 points.
म्यूजिकल चेयर खेल में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : DEVBAND
कबड्डी में सर्वोदयन स्टार्स टीम 39-35 अंकों के अंतर से विजयी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में कबड्डी एवं म्यूजिकल चेयर खेलों का आयोजन किया गया। इनमें खिलाड़ियों ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। विजयी खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

कबड्डी टूर्नामेंट सर्वोदयन स्टार्स एवं सर्वोदयन योद्धा के बीच हुआ। वंशु पुंडीर की सूझबूझ भरी कप्तानी के चलते सर्वोदयन स्टार्स ने लवीश रोड की टीम सर्वोदयन योद्धा को 39-35 अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर कक्षा 3, 4 एवं पांच के बीच म्यूजिकल चेयर खेलों का आयोजन हुआ। कक्षा 3 बालिका वर्ग में वैदिका और बालक वर्ग में अमन त्यागी प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा 4 बालिका वर्ग में खुशी पाल प्रथम व आयुषी द्वितीय जबकि बालक वर्ग में वंश प्रथम व लविश द्वितीय रहे। कक्षा 5 बालिका वर्ग में मानवी प्रथम व अवनी द्वितीय तथा बालक वर्ग में हंसपाल प्रथम व वंशराज द्वितीय स्थान पर रहे। संरक्षक हरि सिंह सैनी व प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने छात्रों की खेल भावना व उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर संदीप धीमान व राजी शर्मा आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में कबड्डी खेल में दमखम दिखाते खिलाड़ी

सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में कबड्डी खेल में दमखम दिखाते खिलाड़ी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed