{"_id":"5e667a528ebc3ec559283e9c","slug":"in-gandhi-colony-thieves-searched-ca-s-house-muzaffarnagar-news-mrt472976894","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी कालोनी में चोरों ने सीए की कोठी खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी कालोनी में चोरों ने सीए की कोठी खंगाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पॉश इलाके गांधी कॉलोनी में चोरों ने सीए की कोठी के ताले तोड़ कर नकदी, जेवरात समेत कई लाख की संपत्ति चोरी कर ली। सीए परिजन समेत उदयपुर से लौट कर आए तो चोरी की वारदात का पता चला। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
नई मंडी कोतवाली के पॉश इलाके गांधी कालोनी निवासी जितेंद्र पाहूजा सीए हैं। लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने उनकी कोठी है। सीए जितेंद्र तीन दिन पहले परिजनों के साथ राजस्थान के उदयपुर गए थे। यहां कोठी पर ताला लगाया था। कोठी पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठा कर चोरों ने पूरी कोठी खंगाल ली। सोमवार देर शाम को जितेंद्र वापस लाए तो कोठी में चोरी की वारदात का पता चला। बताया गया कि चोरों ने कोठी से करीब 85 हजार रुपये, सोने के जेवरात आदि सामान चोरी कर लिया। सूचना पर नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने पुलिस के साथ मौके जाकर जांच पड़ताल की। विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कर्मचारियों ने भी जांच पड़ताल की है।