फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In confusion, the BJP voters also used taps, brooms and cycles

Muzaffarnagar News: असमंजस में भाजपाई, मतदाताओं ने नल, झाडू और साइकिल भी चलाई

Sat, 06 May 2023 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
In confusion, the BJP voters also used taps, brooms and cycles
कूकडा मंडी में स्ट्राग रुम की सुरक्षा मे तैनात  पुलिसकर्मी।
- नगर पंचायत बुढ़ाना और मीरापुर में भाजपा मुख्य मुकाबले में
विज्ञापन

- शाहपुर में आम आदमी पार्टी ने बिगाड़ा प्रत्याशियों का गणित

- पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के निर्दलीय चुनाव लड़ने से शाहपुर में गठबंधन को नुकसान





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। मतदाताओं ने निकाय चुनाव का फैसला लिख दिया है। मुख्य मुकाबला भाजपा और रालोद, सपा, आसपा गठबंधन के बीच हुआ। शाहपुर में आम आदमी पार्टी ने दूसरे भाजपा, गठबंधन और निर्दलीय प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ा दी है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल बच्ची सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा, जिससे गठबंधन को नुकसान हुआ है। भाजपा प्रत्याशी बुढ़ाना और मीरापुर में अन्य नगर पंचायतों के मुकाबले मजबूती से चुनाव लड़ते हुए दिखे। बुढ़ाना को छोड़ दें तो अधिकतर जगह त्रिकोणीय मुकाबला ही नजर आ रहा है।


चरथावल में हुआ त्रिकोणीय मुकाबला

नगर पंचायत चरथवाल के मतदाताओं ने 73.42 प्रतिशत मतदान किया। कस्बे के 25 बूथों पर 18553 मतदाताओं में से 13622 ने मताधिकार का प्रयोग किया। गांधी बालिका इंटर कॉलेज कक्ष संख्या तीन में सबसे अधिक 82.94 प्रतिशत और जय इंटर कॉलेज कक्ष संख्या तीन में 80.30 प्रतिशत मतदान हुआ। नतीजे त्रिकोणीय मुकाबले में उलझे हुए हैं। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी मीनाक्षी सिंघल, पूर्व चेयरपर्सन नसीबा बेगम के पति निर्दलीय प्रत्याशी इस्लामुद्दीन और पूर्व चेयरमैन सतेंद्र त्यागी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला आंका जा रहा है। भाजपा ने अजय वर्मा और बसपा से वसी त्यागी को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन



पुरकाजी में उलझ गई कुर्सी की दौड़
नगर पंचायत पुरकाजी में 22570 मतदाताओं में से 15645 ने मतदान किया। कुल 69.32 प्रतिशत मतदान हुआ। लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज के कक्ष दो में 78.40 प्रतिशत, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल के एक बूथ पर 77.75 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो कक्ष एक में 77.25 प्रतिशत मतदान हुआ। रालोद गठबंधन के प्रत्याशी बशारत खां, निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन जहीर फारूखी, भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण खुल्लर और प्रत्याशी मियां नसीम के बीच नजदीकी मुकाबला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानसठ नगर पंचायत में तिकोना मुकाबला

जानसठ में 23 बूथों पर 17819 में से 13181 मतदाताओं ने वोट डाले। कस्बे में 73.97 प्रतिशत मतदान हुआ। पुराना कार्यालय नगर पंचायत कक्ष एक में 89.55, चौधरी रामचंदर जूनियर हाईस्कूल कक्ष एक में 86.67, गोमती कन्या इंटर कॉलेज कक्ष 15 में 83.76, प्राथमिक पाठशाला नंबर एक कक्ष एक में 83.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। रालोद, सपा, आसपा गठबंधन के प्रत्याशी आबिद हुसैन, भाजपा प्रत्याशी प्रवेंद्र भड़ाना और निर्दलीय रजनीश सैनी


भाजपा, बसपा और निर्दलीय में टक्कर

मीरापुर में 31 बूथों पर 24187 मतदाताओं में से 16932 ने मतदान किया। कुल 70 फीसदी वोट पड़े। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के कक्ष संख्या एक में 87.58, कक्ष संख्या दो में 81.07 और वैश्य धर्मशाला के कक्ष संख्या एक में 81.24 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी नवीन सैनी, बसपा के गौरव त्यागी और निर्दलीय जमील त्यागी के बीच मुकाबला माना जा रहा है।


भोकरहेड़ी में निर्दलीयों से भाजपा की टक्कर

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पंचायत भोकरहेड़ी के 16 बूथों पर 73.84 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 15334 मतदाताओं में से 11322 ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में 87.39 और प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच के पश्चिमी कक्ष में 80.28 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी संतोष देवी का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता, सरला से माना जा रहा है। गठबंधन ने आसपा से मीना को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था।


नजदीकी मुकाबले में सिसौली की कुर्सी

नगर पंचायत सिसौली के 14 बूथों पर 71.77 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 12738 मतदाताओं में से 9142 ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय सिसौली नंबर एक के कक्ष एक में 81.69, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व के कमरे में 76.69 प्रतिशत वोट पड़े। निर्दलीय प्रत्याशी सुभाषिनी, आरती बालियान, गठबंधन की नीरज देवी और नीरू देवी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा ने कस्बे से ममता देवी को चुनाव मैदान में उतारा था।


शाहपुर के रण में रोमांचक हुआ मुकाबला

शाहपुर नगर पंचायत के के 22 बूथों पर 18899 मतदाताओं में से 13973 ने मतदान किया। कस्बे में कुल 73.94 प्रतिशत वोट पड़े। प्राइमरी पाठशाला नंबर एक कक्ष दो उत्तरी में 83.25 और कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय शाहपुर उत्तरी कक्ष में 80.33 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य मुकाबले में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हाजी अकरम कल्लू, भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन प्रमेश सैनी, रालोद गठबंधन प्रत्याशी हाजी इलियास कुरैशी और निर्दलीय प्रत्याशी श्याम लाल बच्ची सैनी को माना जा रहा है।


भाजपा और गठबंधन के बीच कुर्सी की लड़ाई
जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत बुढ़ाना के 36 बूथों पर 32940 में से 24599 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 74.56 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढ़ाना कक्ष संख्या दो में 87.39 और प्राथमिक पाठशाला बुढ़ाना के कक्ष एक में 79.83 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी बाला त्यागी और गठबंधन प्रत्याशी उमा त्यागी के बीच माना जा रहा है।



खतौली में दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा चुनाव

नगरपालिका खतौली में 68 बूथों पर 63130 मतदाताओं में से 40803 लोगों ने मतदान किया। कुल 64.63 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राथमिक पाठशाला सठेड़ी रोड कक्ष नंबर दो में 79.19, कक्ष नंबर एक में 74.45 और कक्ष नंबर तीन पुराना भवन में 73.07 प्रतिशत मतदान हुआ। रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हाजी शाहनवाज लालू, भाजपा से उमेश कुमार, बसपा से हाजी इजहार और कांग्रेस से जमील अंसारी ने चुनाव लड़ा। निर्दलीय कृष्णपाल सैनी के चुनाव लड़ने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed